गोसेवा के लिए भामाशाहों ने बढ़ाया हाथ, राधे कृष्ण गौशाला में टीन शेड का लोकार्पण

Description of image

बीकानेर। रोटरी क्लब की प्रेरणा से नाथूसर स्थित राधे कृष्ण गौशाला में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित टीन शेड का रविवार शाम लोकार्पण किया गया। इस पहल का उद्देश्य गौशाला में आश्रित गोवंश को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

 

गौशाला में टीन शेड का निर्माण स्वर्गीय श्रीमती तीजा देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री जगन्नाथ जी दमानी, की स्मृति में उनके पुत्र डूंगरमल दमानी तथा स्वर्गीय श्रीमती मैना देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री रामलाल जी चांडक, की स्मृति में उनके पुत्र मालचंद चांडक जांगलू वाले द्वारा करवाया गया।

 

इस अवसर पर किशोर दमानी, ललित दमानी, राजेश दमानी, दिव्यांश दमानी, शिव दमानी, मनीष दमानी, बजरंग लाल चांडक, मदन लाल चांडक, मूलचंद चांडक एवं विनोद चांडक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

राधे कृष्ण गौशाला, नाथूसर के प्रबंधक भंवर सिंह ने बताया कि गौशाला में 900 से अधिक गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही आवारा श्वानों के हमले से घायल होने वाले हिरणों एवं गोवंश का भी यहां उपचार और देखभाल की जाती है। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन और सेवा कार्यों में दानदाताओं एवं भामाशाहों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

कार्यक्रम में सुरेंद्र हीरावत, राजकुमार झवर, मुरलीधर पारीक, अशोक तिवारी, नाथूसर सरपंच बजरंग सिंह, रोटेरियन ईश्वर चंद दूगड़, राजेश अग्रवाल, रामगोपाल चांडक, नारायण जोशी एवं अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

गौशाला प्रबंधन ने टीन शेड निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं और भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक सहयोग से गोसेवा के कार्यों को निरंतर मजबूती मिल रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल पुलिस की कार्रवाई, 66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद

  बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ…