गश्त के दौरान खुला नशे का मामला, 61,470 रुपये का डोडा पोस्त बरामद

बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4.098 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 61,470 रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर बलवीर सिंह एवं वृत्ताधिकारी लूणकरणसर जयपाल सिंह के निर्देशन में रणजीतपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.098 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम पुत्र हतेराम मेघवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी चक 17 केएलएम, दंतौर, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। प्रकरण की विस्तृत जांच दंतौर थाना प्रभारी सुरेंद्र बारूपाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

 

कार्रवाई में रणजीतपुरा थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल राजू कूकणा तथा कांस्टेबल लालाराम शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल लालाराम की विशेष भूमिका रही।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, दीपक पारीक व मिथिलेश गौतम ने बूथ मजबूती पर दिया जोर, संगरिया में सैकड़ों लोग भाजपा से जुड़े

हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी…