मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में ऑनलाईन आवेदन अब 15 नवम्बर तक

जयपुर 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्व कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम दिनांक 15 नवम्बर निर्धारित कर दी है।

 

विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ललित कुमार ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के हित में तारीख बढ़ाई गई है जिससे अधिकतम जरूरतमन्द अभ्यर्थियों को सुविधा हो।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एमजीएसयू की स्वच्छता मुहिम: कुलपति ने दिखाई हरी झंडी, विद्यार्थियों ने गांवों में किया श्रमदान

  बीकानेर, 27 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से स्वच्छ भारत …