MGSU के भवानीशंकर भादू ने राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम, साइकिलिंग में जीता स्वर्ण पदक

 

बीकानेर, 27 नवंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय और राजस्थान का नाम रोशन किया है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में 18 से 21 नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय साइकिलिंग ट्रैक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भवानीशंकर भादू ने स्क्रैच इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

 

वहीं विश्वविद्यालय की महिला साइकिलिंग टीम की खिलाड़ी कृष्णा, सोमैया, वीरपाल एवं प्रियंका ने टीम परस्यूट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की साइकिलिंग में देशभर में विशिष्ट पहचान रही है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

इस उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम प्रशिक्षक किशन पुरोहित एवं जेठाराम गाट को भी बधाई दी।

 

विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. यशवंत गहलोत ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करें अधिकारी : हिरेन्द्र शर्मा

  बीकानेर, 27 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) के कृषि …