छीपा समाज की एकजुटता को मिलेगी नई मजबूती, चार नए सदस्यों के साथ कार्यकारिणी का विस्तार

 

बीकानेर। श्री नामदेव वंशी छीपा समाज की मायली गुवाड़ स्थित कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार नए सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के अध्यक्ष पवन छीपा एवं सचिव दिनेश छींपा ने मनीष छीपा, विशाल छीपा, उज्ज्वल छीपा और मनोज छीपा को शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष पवन छीपा ने कहा कि समाज को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जल्द ही जिला स्तर पर भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधुओं को संगठन से जोड़ने पर स्थानीय परिवार अपनी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को कार्यकारिणी के समक्ष रख सकेंगे। इससे सामाजिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के संचालन में सामूहिक भागीदारी बढ़ेगी।

 

सचिव दिनेश छींपा ने बताया कि कार्यकारिणी का प्रमुख लक्ष्य बीकानेर में छीपा समाज के लिए एक सभागार का निर्माण करवाना है। सभागार बनने से समाज के परिवारों को सामाजिक बैठकों, पारिवारिक समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक साझा स्थान उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधुओं को एक मंच पर आने और आपसी सरोकारों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि सामूहिक आयोजनों से बच्चों और युवाओं को समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कारों को करीब से जानने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों में उनकी भागीदारी से नई पीढ़ी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझती है और बुजुर्गों से जुड़ाव भी मजबूत होता है। समाज का उद्देश्य आपसी एकता, सहयोग और पारिवारिक मेलजोल को बढ़ावा देते हुए सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कला जगत को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक सम्मान, चित्रकार सोभा सिंह की 125वीं जयंती पर जारी होगा 125 रुपये का सिक्का

बीकानेर। भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में भार…