वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए काउंसलिंग सम्पन्न

बीकानेर, 28 नवम्बर। राज्य के सक्षम अनुमति प्राप्त पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से राज्य कोटा एवं प्रबंध कोटे की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु मॉप-अप राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग शनिवार को सम्पन्न कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिये गए। चेयरमैन केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि राज्य कोटे की 146 एवं प्रबंध कोटे की 77 सहित रिक्त कुल 223 सीटों हेतु ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित कर प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच उपरान्त प्रवेश सुनिश्चित किये गये। केन्द्रीकृत काउंसलिंग द्वारा सभी सक्षम मान्यता प्राप्त वेटरनरी महाविद्यालयों की सभी सीटे भर दी गई तथा कोई भी सीट रिक्त नहीं रहीं है। नव प्रवेशित विद्यार्थियों की सम्बंधित महाविद्यालयों में 01 दिसम्बर से कक्षाएं प्रारम्भ की जाऐगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कला जगत को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक सम्मान, चित्रकार सोभा सिंह की 125वीं जयंती पर जारी होगा 125 रुपये का सिक्का

बीकानेर। भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में भार…