बीकानेर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीकानेर में भक्ति, संगीत और महारास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इनर व्हील क्लब बीकानेर की ओर से 24 अक्टूबर को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में ‘भजन जामिंग विद महारास’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में जयपुर के प्रसिद्ध भजन समूह ‘भजमन बीट्स’ के कलाकार अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। भजनों के साथ महारास कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।
आयोजन को लेकर प्रतिभागियों के लिए श्वेत परिधान की थीम रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट 300 रुपये निर्धारित किया गया है। सोफा टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जबकि बैठने की व्यवस्था के अनुरूप सीमित टिकट उपलब्ध हैं। इच्छुक लोगों से समय रहते अपनी सीट बुक कराने की अपील की गई है।
जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटेंगे कदम
इनर व्हील क्लब बीकानेर की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देना है। कार्यक्रम से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। क्लब सदस्य एकता टापरिया ने क्लब परिवार की सदस्यों से कम से कम दो टिकट लेकर इस नेक पहल में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सहभागिता के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा सकता है।
रोटरी भवन में पोस्टर का विमोचन
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को रोटरी भवन में पोस्टर जारी किया गया। इस अवसर पर पीडीजी अनिल माहेश्वरी, पीडीजी राजेश चूरा, एजी डीजीएन मनीष तापड़िया, एजी आनंद आचार्य, रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लड्ढा एवं सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष श्रीलाल चांडक एवं सचिव नवरत्न अग्रवाल तथा रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष सुधीर भार्गव सहित रोटरी और इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने आमजन तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
टिकट बुकिंग के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
कार्यक्रम के टिकट एवं अन्य जानकारी के लिए सुषमा मोहता (9829009305), एकता तापड़िया (9413279333), सोनिया छिम्पा (9928847523) और लता मूंधड़ा (9461012624) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर को टिकट बुक कराने वाले लोगों के घर तक टिकट पहुंचाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
इनर व्हील क्लब बीकानेर की ओर से शहरवासियों से इस भक्तिमय आयोजन में शामिल होकर शरद पूर्णिमा की शाम को भक्ति, संगीत और महारास के रंगों से सराबोर बनाने की अपील की गई है।
