कतरियासर में स्वच्छता की अलख, डेयरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्रमदान से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

बीकानेर, 24 अक्टूबर। स्वच्छता की आदतों को जनजीवन का हिस्सा बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर की ओर से विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गोद लिए गए गांव कतरियासर में शनिवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गांव में साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

 

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार थानवी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और आसपास के वातावरण की साफ-सफाई बेहद आवश्यक है। स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाकर अनेक बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। साथ ही, ग्रामीणों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।

 

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराना रहा।

 

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व समन्वयक एवं सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार के समन्वयन में किया गया। महाविद्यालय की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

खेल के मैदान से ओलंपिक पोडियम तक का संकल्प, बीकानेर में ‘खेलो बीकानेर क्लब’ का आगाज

बीकानेर। शहर की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने और बच्चों व युवाओं को खेलों से जोड़ने की मुह…