बीकानेर, 24 अक्टूबर। विश्व में शांति, सुरक्षा, मानवाधिकारों की रक्षा और विकास के संकल्प को स्मरण करते हुए राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित विजय भवन पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराया गया।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना वर्ष 1945 में अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, मानवाधिकारों की रक्षा करने और वैश्विक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। इसी ऐतिहासिक स्थापना की स्मृति में प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से विश्व शांति, आपसी सद्भाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, कुलसचिव पंकज शर्मा, डीन-डायरेक्टर, अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
