रेलवे द्वारा परिचालन सुगमता के मद्देनजर तीन रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, परिवर्तित समय के अनुसार रेलगाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है।
1. गाड़ी संख्या 19604, गोंडा-दौराई एक्सप्रेस रेलसेवा: दिनांक 05 जनवरी 2027 से गोंडा से प्रस्थान करने वाली इस रेलसेवा के मार्ग में आने वाले गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अटेली एवं नारनौल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
2. गाड़ी संख्या 12556, बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा: दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से इस रेलसेवा का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार आगमन रात्रि 03:00 बजे तथा प्रस्थान 03:10 बजे होगा।
3. गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा: दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से इस रेलसेवा का दिल्ली स्टेशन से प्रस्थान परिवर्तित समयानुसार प्रातः 06:35 बजे होगा। इसके साथ ही, मार्ग में आने वाले दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर, बिजवासन, गुरुग्राम, बसई धनकोट, गढ़ी हरसरू, पातली, ताज नगर, जटौला जोड़ी सांपका, पटौदी रोड, ईछापुरी, खलीलपुर, कुम्भावास मुंढलिया डाबड़ी, रेवाड़ी, जटुसाना, कोसली, झाड़ली, पाटुवास महराना, चरखी दादरी, भिवानी, भवानी खेड़ा एवं सातरोड स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
