एसबीआई खोखराणा शाखा ने 10 परिवारों को पहुंचाई आर्थिक राहत, बीमा क्लेम राशि वितरित

बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीकानेर रीजन नॉर्थ की खोखराणा शाखा की ओर से सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से बीमा क्लेम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत 10 लाभार्थियों के नामांकित परिजनों को बीमा क्लेम राशि वितरित की गई। योजना के तहत पात्र परिजनों को ₹2 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में एसबीआई बीकानेर रीजन नॉर्थ के रीजनल मैनेजर श्री सुजीत कुमार सुमन, मैनेजर एफआई श्री बद्री प्रसाद मीणा, खोखराणा शाखा प्रबंधक श्री राजेश गोदारा, बीसी प्रतिनिधि श्री नरजीत सिंह भाटी (वेदावाग सिस्टम्स लिमिटेड) तथा श्री केदार शर्मा (पी2पी माइक्रो फाइनेंस) सहित सीएसपी प्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों के लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में पात्र परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली इन योजनाओं से आमजन को जोड़ना सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, मिलने वाले लाभ तथा पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने आमजन से बैंक की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने और अधिक से अधिक लोगों को इनके प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद परिवारों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

लालगढ़ स्टेशन यार्ड में रेल हादसे की मॉक ड्रिल, 38 घायलों के बचाव का किया अभ्यास

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को लालगढ़ स्ट…