बीकानेर, 30 अक्टूबर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को सुजानदेसर स्थित पिपली महादेव मंदिर प्रांगण में सांसद निधि से ₹15 लाख की स्वीकृत राशि से निर्मित वार्ड संख्या 03 के सार्वजनिक सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने के लिए सांसद निधि, सीएसआर फंड एवं सरकार के माध्यम से अतिरिक्त कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामुदायिक भवन को क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी बताया।सांसद निधि से निर्मित इस सामुदायिक भवन से वार्ड के निवासियों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने भक्ति भाव से “तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा” पंक्तियों का स्मरण करते हुए ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती का मुखड़ा गाया। साथ ही ‘ओम नमः शिवाय’ का कीर्तन भी किया। उन्होंने कहा कि देवता सभी के हैं और ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी सद्भाव तथा सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पार्षद शिव गहलोत ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश आचार्य, संतोषानंद महाराज, एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्री मुकेश पंवार, पार्षद शिव गहलोत, प्रेम गहलोत, कमल गहलोत, रामेश्वर, दुर्गाराम कुम्हार, राम गहलोत, संतराज कच्छावा,प्रेम मास्टर, गोपीकिशन गहलोत, रूपाराम, बाबूलाल, राम पूर्व पार्षद हरजी कच्छावा, मोहन गहलोत,संदीप गहलोत, गौरी शंकर गहलोत, कन्हैया लाल, डॉ रविकांत शर्मा, ओम सारस्वत, रामेश्वर लाल, दुर्गाराम कुम्हार, महेंद्र, ओम सोलंकी,महेश गुप्ता,कन्हैयालाल भाटी, राजकुमार किराडू, राजकुमार,रामचंद्र मेघवाल, माया सुथार, धनी देवी, मोहित जैन,राजा उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
