17.95 करोड़ के विकास से बदली रतनगढ़ स्टेशन की तस्वीर, DRM गौरव गोविल ने परखी यात्री सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं

 

बीकानेर। रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने शनिवार को रतनगढ़ रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 17.95 करोड़ रुपये की लागत से करवाए गए स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को परखा।

 

निरीक्षण की शुरुआत बीकानेर से रतनगढ़ तक स्पीक यान के माध्यम से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण से हुई। इस दौरान डीआरएम ने बीकानेर-रतनगढ़ रेलखंड का अवलोकन करते हुए रेलवे ट्रैक एवं विभिन्न रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संरक्षा और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

रतनगढ़ स्टेशन पहुंचने पर डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 17.95 करोड़ रुपये की लागत से हुए पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर विकसित यात्री सुविधाओं और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद स्टेशन यार्ड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग तथा ट्रैक फिटिंग की स्थिति को बारीकी से परखा गया। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित रेल संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निर्धारित संरक्षा मानकों की कड़ाई से पालना और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 

डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं रखरखाव की स्थिति देखी। उन्होंने कॉलोनी में आवश्यक सुधार कार्य करवाने तथा रेल कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अमन अग्रवाल सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भक्ति और उल्लास के रंगों में रंगा बीकानेर, 170वें हर्षानंद महोत्सव का भव्य आगाज

  बीकानेर। शहर के ऐतिहासिक दम्माणी चौक स्थित श्री मदन मोहन लाल प्यारे जी मंदिर में शन…