हुनर से आत्मनिर्भरता की राह: बीकानेर में सरस फाउंडेशन शुरू करेगा ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीकानेर। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में बीकानेर में ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत 24 नवंबर 2026 से होगी।

 

प्रशिक्षण के तहत अनुराधा प्रजापत ब्यूटीशियन के माध्यम से 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कुसुम ब्यूटी पार्लर, रामपुरा, गली नंबर 3, लालगढ़ में आयोजित होगा। वहीं मोहिनी खत्री ब्यूटीशियन के माध्यम से 3 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम वल्लभ गार्डन रोड, पटेल नगर, बीकानेर में संचालित किया जाएगा।

 

दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को ब्यूटीशियन एवं फैशन डिजाइनिंग से संबंधित हुनर सिखाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

सरस फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा आर्थिक रूप से सशक्त महिलाओं के जरिए सशक्त समाज का निर्माण करना है।

 

प्रशिक्षण एवं संपर्क विवरण:

 

– 45 दिवसीय प्रशिक्षण: कुसुम ब्यूटी पार्लर, रामपुरा गली नंबर 3, लालगढ़। प्रशिक्षक अनुराधा प्रजापत।

– 3 माह का प्रशिक्षण: वल्लभ गार्डन रोड, पटेल नगर, बीकानेर। प्रशिक्षक मोहिनी खत्री।

– प्रारंभ तिथि: 24 नवंबर 2026

– समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक।

 

अधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पिंकी शर्मा (93141 42366), अनुराधा प्रजापत (8619840640), मोहिनी खत्री (8107049170) एवं जानवी सोनी (8949738404) से संपर्क किया जा सकता है।

 

आयोजकों ने शहरवासियों से इस सूचना को अधिकाधिक साझा करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद महिलाएं इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपने जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह बना सकें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

29 नवंबर को बारहगुवाड़ में सजेगी काव्य चौपाल, शिवराज छंगाणी की साहित्यिक विरासत को समर्पित होगी जन-मन यात्रा

  बीकानेर, 21 नवम्बर। जन मन काव्य यात्रा का तीसरा पड़ाव 29 नवम्बर को बारह गुवाड़ में …