रेल कर्मचारियों की मांगों पर बीकानेर में NWREU का शक्ति प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय के बाहर गरजे कर्मचारी

 

बीकानेर, 20 नवंबर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (NWREU) के आह्वान पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के मुख्य द्वार पर जोनल स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने भाग लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने, बोनस भुगतान की 7 हजार रुपये की सीमा समाप्त करने, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश जारी करने, पुरानी पेंशन योजना के समान लाभ सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति और स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।

 

यूनियन ने ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों की पेट्रोलिंग अधिकतम 12 किलोमीटर निर्धारित करने, टीएल एवं आरएसी स्टाफ का मंडलों पर नियंत्रण वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर के अधीन करने, कांटेवाला कर्मचारियों के रिस्ट्रक्चरिंग आदेश जारी करने तथा जीडीसीई अधिसूचना 4/2023 की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर नई जीडीसीई अधिसूचना जारी करने की मांग भी रखी।

 

रेलवे कारखानों सहित विभिन्न इकाइयों में आउटसोर्सिंग बंद करने, इंटेक कोटे के तहत चयनित बीकानेर मंडल के कर्मचारियों को शीघ्र कार्यमुक्त करने, जयपुर स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पताल की अनियमितताओं को दूर करने तथा नई भर्ती के कर्मचारियों के मंडल आवंटन एवं स्थानांतरण संबंधी प्रार्थनाओं पर उचित विचार करने की मांग भी प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाई गई।

 

मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने कहा कि रेल कर्मचारी रेलवे की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कर्मचारियों के जायज अधिकारों और समस्याओं की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन को लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर समयबद्ध समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

NWREU ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय रेल प्रशासन समय रहते कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं करता है तो पूरे बीकानेर मंडल में व्यापक आंदोलन एवं बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में विजय श्रीमाली, मोहम्मद सलीम कुरैशी, अंसार अहमद, राजेंद्र सिंह शेखावत, विजय मीणा, राजेंद्र खत्री, दीनदयाल, आशु सिंह सोलंकी, मुस्ताक अली, किशन गोदारा, संजीव मलिक, कैलाश सोलंकी, निहाल सिंह, मनोज, राम सिंह, संजय कुमार, लक्ष्मण, जितेंद्र व्यास, मुकेश, शिवानंद, नफे सिंह, जुगल देवड़ा, इरफान खान, सुनील, जगदीश कसवा, अरविंद, भंवर बीका, रविंद्र अरोड़ा, पवन, ब्रजेश ओझा सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

 

मोहम्मद सलीम कुरैशी

पूर्व सहायक मंडल सचिव

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन, बीकानेर

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अनियमितताएं पाए जाने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

  बीकानेर, 20 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स …