बीकानेर के क्रिकेट सितारे आदित्य रंगा का बड़ा धमाका, राजस्थान अंडर-16 टीम में बनाई जगह

बीकानेर। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रंगा ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए राजस्थान की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। आदित्य की इस सफलता से बीकानेर के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।

 

आदित्य रंगा धरणीधर मैदान स्थित डेजर्ट शाइन क्रिकेट एकेडमी (DSCA) में कोच महेंद्र पुरोहित एवं राजकुमार जोशी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके चयन को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

 

आदित्य की इस उपलब्धि पर डेजर्ट शाइन क्रिकेट एकेडमी एवं जिला क्रिकेट संघ बीकानेर की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया। जिला क्रिकेट संघ के रतन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों, खेलप्रेमियों और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

आदित्य के पिता विजय शंकर रंगा, शरद रंगा तथा धरणीधर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। खेलप्रेमियों ने उम्मीद व्यक्त की कि आदित्य विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर राजस्थान और बीकानेर का नाम रोशन करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

धोलेरा नंबर-1 को मिली नई सरपंच, सरस्वती देवी लखेसर ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत धोलेरा नंबर-1 की नवनिर्वाचित सरपंच स…