बीकानेर, 28 नवम्बर। फिट इंडिया साइक्लिंग के तत्वावधान में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ का 100वां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से होगा।
फिट इंडिया साइक्लिंग स्टेट लीडर सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को खेलों और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के फिटनेस एवं खेल जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खेल प्रेमियों, युवाओं, महिलाओं एवं शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक 100वें आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और फिट भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य के साथ बीकानेर में लगातार ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
