30 नवंबर को गूंजेगी कोडमदेसर भैरवनाथ की महिमा, भव्य जागरण में सजेगी भजनों की महफिल

 

बीकानेर। शहर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत एका एक मित्र मंडल सेवा समिति की ओर से 30 नवंबर को सूरसागर स्थित हनुमान स्कूल के पास श्री कोडमदेसर भैरवनाथ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

समिति से जुड़े कमल कांत स्वामी ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक नवदीप बीकानेरी, नरोत्तम रंगा एवं नियाज बीकानेर भैरवनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। इसके साथ ही भवई नृत्यांगना वर्षा सैनी अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में विशेष रंग भरेंगी।

 

उन्होंने बताया कि जागरण के अगले दिन 1 दिसंबर को शाम 7:15 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, धार्मिक प्रस्तुतियों और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

 

समिति की ओर से शहरवासियों एवं धर्मप्रेमियों से जागरण और भंडारे में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर श्री कोडमदेसर भैरवनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कला जगत को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक सम्मान, चित्रकार सोभा सिंह की 125वीं जयंती पर जारी होगा 125 रुपये का सिक्का

बीकानेर। भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में भार…