बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

Description of image

 

 

 

 

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अक्टूबर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 355.02 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अक्टूबर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों से प्राप्त आय 353.78 करोड रुपए थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर माह तक आय में 0.35% की वृद्धि हुई।

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अक्टूबर माह तक 45.63 करोड रुपए की आय हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अक्टूबर माह तक 34.01 करोड रुपए कि आय हुई थी।इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक 34.17 % आय अधिक हुई।

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अक्टूबर माह 318.09 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 312.54 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई !इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर माह तक 1.78% अधिक आय प्राप्त हुई !

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अक्टूबर माह तक 145.65 करोड रुपए की आय हुई, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मे अक्टूबर माह तक 49.29 करोड़ रुपये थी।इस प्रकार गत वितीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर माह तक 195.50% आय अधिक अर्जित की है।

इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अक्टूबर माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 864.39 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अक्टूबर माह तक 749.62 करोड रुपए की आय हुई, इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष अक्टूबर माह तक बीकानेर रेल मंडल ने 15.31% अधिक आय प्राप्त की है। इस वर्ष 2024- 25 में अक्टूबर माह तक 298.39 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की जबकि गत वर्ष 2023- 24 में अक्टूबर माह तक 274.21 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, इस प्रकार इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 8.82% यात्री भार अधिक रहा।

बीकानेर रेल मंडल का ट्रेनों के संचालन में, समयपालन 95.20% रहा,जो कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे में दूसरे स्थान पर है!

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उ.प.रे.,बीकानेर

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

एसजेपीएस : आपका श्रेष्ठ प्रदर्शन ही आपकी वास्तविक पहचान – डॉ गौरव बिस्सा 

दिनांक : सोमवार, 30 जून, 2025 व्यक्तिगत एवं संगठन की सफलता के लिए उससे जुड़ी टीम का आपसी दृ…