वार्ड 73 में गरजा भाजपा का चुनावी संकल्प, कृपाशंकर ने दीपक पारीक के समर्थन में मांगा भारी जनादेश

Description of image

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय पर भव्य जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाशंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए श्री कृपाशंकर ने कहा कि वार्ड नंबर 73 के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को मजबूत जनसमर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता को विकास और जवाबदेही की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृपाशंकर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जनता से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास के कार्य अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों को ‘कांग्रेस मुक्त बीकानेर’ का संकल्प दिलाते हुए भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

 

‘वार्ड मित्र पोर्टल’ से घर बैठे दर्ज होगी समस्या—दीपक पारीक

 

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

 

दीपक पारीक ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के लिए ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ बनाया जाएगा। वार्डवासी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी होगी और संबंधित समस्या के समाधान के लिए कार्यालय की टीम वार्डवासी के घर तक पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के बीच लगातार उपलब्ध रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर काम किया जाएगा।

 

कृपाशंकर ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

 

जनसभा के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री श्री कृपाशंकर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में वार्ड नंबर 73 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने एवं दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

इस दौरान श्री मोतीलाल हर्ष, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य, वार्ड 72 भाजपा प्रत्याशी श्री मति सुमन जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। जनसभा एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूज्य देवराहा बाबा की प्रेरणा ; ‘आत्मनिर्भर भारत’ व ‘गौ-आधारित अर्थव्यवस्था’ का सपना होगा साकार

जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजस्थान के डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में एक अभ…