अयोध्या में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न, देशभर के 155 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Description of image

अयोध्या, 8 सितंबर।लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 6, 7 एवं 8 सितंबर को अयोध्या स्थित मोरोपंत पिंगले भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में देशभर से 155 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा संगठन के विस्तार, कौशल विकास एवं लघु उद्योगों को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में लघु उद्योग भारती के पालक अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री ओम प्रकाश जी गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जोधपुर के पूर्व महापौर श्री घनश्याम ओझा जी सहित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि देश के प्रत्येक जिले की ITI से लघु उद्योग भारती का प्रभावी जुड़ाव हो, ताकि स्थानीय औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम विकसित किए जा सकें। विद्यार्थियों को अधिकतम व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने पर विशेष बल दिया गया।

इसके साथ ही लघु उद्योग भारती के संगठन को प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचाने, नए उद्यमियों एवं उद्योगों को संगठन से जोड़ने तथा सदस्य संख्या में वृद्धि करने की दिशा में भी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

बैठक में आगामी 4 अक्टूबर को पाली में आयोजित होने वाले राजस्थान प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्री बालकिशन परिहार एवं महासचिव श्री सुरेश बिश्नोई ने भी सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा देश के लघु एवं मध्यम उद्योगों को अधिक सशक्त, कुशल एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल, 50 मरीजों को मिला निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण का सहारा

बीकानेर। सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के तहत 50 मरीजों को निशुल्क घुटना प्रत…