गुलाब चंद कटारिया कल हीरेश्वर महादेव मंदिर में अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह में होंगे शामिल

Description of image

 

बीकानेर। पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अपने बीकानेर प्रवास के दौरान सोमवार, 28 सितंबर को पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भव्य अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

 

समारोह में गुलाब चंद कटारिया का भव्य अभिनंदन किया जाएगा तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

 

आयोजक गोपाल गहलोत ने बताया कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिनंदन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायतीराज चुनाव टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे कांग्रेस के सह-प्रभारी चिरंजीव राव

बीकानेर, 27.09.2026,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज क…