सेवा संकल्प अभियान में भाजपा का रक्तदान, 57 यूनिट रक्त से दिया मानवता का संदेश

Description of image

बीकानेर, 4 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में रविवार को पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 57 यूनिट रक्तदान किया।

 

भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संकल्प है।

 

उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन से भी रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

शिविर में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, सुनीता हटीला, झमकू मारू, नरेंद्र आडसर, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड़, मुकेश बन, दिनेश भटनागर, दिनेश श्रृंखला, इंद्र मालू, हरिकांत शर्मा, सरिता आंचलिया, राधा खत्री एवं चांद कंवर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान एवं शिविर की व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाई।

 

आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 4 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान…