
बीकानेर, 4 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सेरूणा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब दो साल से फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुखराम गोदारा पुत्र फुसाराम जाट, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरसिंहसर, थाना देशनोक, जिला बीकानेर है। आरोपी थाना देशनोक का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बंवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्त श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक निकेत कुमार पारीक आरपीएस के निर्देशन एवं सुपरविजन में थाना सेरूणा थानाधिकारी भंवरचंद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर करीब दो वर्ष से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी सुखराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा टीम द्वारा विधि से संघर्षरत बालक से संबंधित स्थायी निरुद्ध वारंट की भी तामील की गई।
गठित पुलिस टीम
1. भंवरचंद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना सेरूणा
2. शम्भूसिंह, सहायक उप निरीक्षक, थाना सेरूणा
3. श्यामलाल, कांस्टेबल 1242, थाना सेरूणा
4. सुरेन्द्र, कांस्टेबल 1698, थाना सेरूणा
5. राकेश, कांस्टेबल 587, थाना सेरूणा
विशेष भूमिका: कांस्टेबल मुकेश 387, थाना सेरूणा।
पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के तहत वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।