₹5 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार, लूणकरणसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Description of image

बीकानेर, 4 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत लूणकरणसर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹5 हजार के इनामी वांछित अपराधी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लूणकरणसर थाने में गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बंवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी लूणकरणसर रणवीर सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

 

थानाधिकारी लूणकरणसर महावीर प्रसाद बिश्नोई पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में उप निरीक्षक धर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की।

 

पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 241/2026 में वांछित आरोपी दीपक शर्मा पुत्र राम शर्मा, जाति ब्राह्मण, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 03, पीपेरा, थाना लूणकरणसर, जिला बीकानेर की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 78(2), 75(2), 332(ख), 64(2)(5), 308(2), 351(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5/6 एवं 11/12 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस टीम

 

1. धर्मवीर, उप निरीक्षक, पुलिस थाना लूणकरणसर

 

 

2. वीरेन्द्र, कांस्टेबल 1366, पुलिस थाना लूणकरणसर

 

 

3. विद्याधर, कांस्टेबल 1343, पुलिस थाना लूणकरणसर

 

 

 

पुलिस की कार्रवाई से वांछित एवं इनामी अपराधियों में हड़कंप

विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार वांछित, इनामी एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। लूणकरणसर पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 4 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान…