
रेलवे द्वारा वापी-भिलाड रेलखंड के मध्य आरओबी निर्माण कार्य के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण पश्चिम रेलवे पर परिचालित होने वाली 02 रेलसेवाएं निर्धारित समय से कुछ अवधि के लिए मार्ग में रेगुलेट रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाएं रेगुलेट रहेंगी :-
1. गाड़ी संख्या 12977, एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 04.10.2026 को एर्नाकुलम से रवाना हुई है, वह पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 05.10.2026, 06.10.2026 एवं 07.10.2026 को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी, वह पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।