पंचायत राज आम चुनाव-2026ः जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की ली बैठक

Description of image

 

बीकानेर, 5 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयाजित हुई।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में तीन चरणों में चुनाव होंगें। पहले चरण के लिए लोकसूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी। इसके मद्देनजर पहले चरण में नामांकन से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी मतदान केन्द्रों का सत्यापन कर लें। मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण का कार्य भी कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों को भली भांति अध्ययन कर लें तथा इनकी अक्षरशः अनुपालना की जाए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के समयबद्ध सम्पादन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन करते हुए प्रभारी-सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रत्येक प्रकोष्ठ से जुड़े कार्य प्रारम्भ हो जाएं। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण समयबद्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आचार संहिता की पालना की जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। आयोग को भेजे जाने वाली समस्त रिपोट्र्स समय पर भेजी जाएं। सांख्यिकी विभाग भी आंकड़ों को समयबद्ध अपडेट करना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों। नियंत्रण कक्ष एक्टिव रहे तथा किसी प्रकार की क्वेरी का अविलम्ब जवाब दिया जाए। नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा मतदान दलों के गठन से जुड़ी कार्यवाही समयबद्ध की जाए। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और आगामी गतिविधियां जिला स्तर पर तैयार कलैण्डर के अनुसार करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्रीमती रीना, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आइएएस श्री मनु गर्ग सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी-सहप्रभारी मौजूद रहे। वहीं रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज …