
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना कोलायत ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बलवंतलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त कोलायत श्री जयपाल सिंह के निकट सुपरविजन में थाना कोलायत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी श्री तस्वीर कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्रवाई करते हुए आरोपी आईदानराम पुत्र फुसाराम, जाति मेघवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 3, मंडाल चारणान, पुलिस थाना कोलायत, जिला बीकानेर के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर में बने पशु चारा रखने के टीन शेड में छिपाकर रखा गया 15 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 134/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री हंसराज गुर्जर, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना हदां द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/जवान—
1. श्री तस्वीर कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना कोलायत
2. श्री लखपत सिंह, सहायक उप निरीक्षक, थाना कोलायत
3. श्री कैलाश कानि. 592, थाना कोलायत
4. श्री रोहीनाश कानि. 757, थाना कोलायत
5. श्रीमती शारदा कानि. 1978, थाना कोलायत
पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है।