एमजीएसयू का बड़ा फैसला: अनुपस्थित विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा का अंतिम मौका, 7 और 8 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा

Description of image

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर ने बी.ए. एवं बी.एससी. छठे सेमेस्टर (जून 2026) की प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रायोगिक परीक्षा का टाइम-टेबल एवं जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।

 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बी.एससी. छठे सेमेस्टर की विशेष प्रायोगिक परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 तथा बी.ए. छठे सेमेस्टर की विशेष प्रायोगिक परीक्षा 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

 

इन तिथियों पर होगी परीक्षा

 

– B.Sc. छठा सेमेस्टर — 7 अक्टूबर 2026

– B.A. छठा सेमेस्टर — 8 अक्टूबर 2026

 

जिलेवार परीक्षा केंद्र निर्धारित

 

जिला| परीक्षा केंद्र

बीकानेर| राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर (1008)

चूरू| राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू (2005)

हनुमानगढ़| राजकीय एन.एम. पी.जी. महाविद्यालय, हनुमानगढ़ (3010)

श्रीगंगानगर| डॉ. बी.आर.ए. (बॉयज) राजकीय पी.जी. महाविद्यालय, श्रीगंगानगर (4032)

 

विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना नवीनतम एडमिट कार्ड डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि एवं परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। ऐसे में संबंधित विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम एवं केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक देखते हुए निर्धारित तिथि पर परीक्षा में उपस्थित हों।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सोलर केबल चोरी पर जामसर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद, कबाड़ियों से संबंधों की जांच जारी

बीकानेर, 6 अक्टूबर। पुलिस थाना जामसर ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में त्वरित …