बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने बिल्वपत्र की उत्पत्ति एवं उसकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया। समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने बताया कि कथा के दौरान संतोष सागर जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को बिल्वपत्र अत्यंत प्रिय है। …
