नगर निगम और जलदाय विभाग का विशेष अभियान शुरू,पहले दिन लिए पेयजल के लिए 15 नमूने

*नगर निगम और जलदाय विभाग का विशेष अभियान शुरू*

*पहले दिन लिए पेयजल के लिए 15 नमूने

 

  • बीकानेर। मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम और स्वच्छता के मद्देनजर नगर निगम और जलदाय विभाग का विशेष अभियान शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन दोनों विभागों की टीमों ने रानीबाजार क्षेत्र में पेयजल के 15 नमूने लिए।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शुरू सात दिनों का विशेष अभियान के पहले दिन अभियान प्रभारी और निगम उपायुक्त कुलराज मीणा, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ओमप्रकाश जावा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल जैन, अधीक्षण रसायनज्ञ मनोज शर्मा सहित होमगार्ड जाब्ता साथ रहा।

इनके द्वारा रानी बाजार, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 5 तथा फ्रेंड्स कॉलोनी में पेयजल के 15 नमूने लिए गए। टीमों द्वारा घरों पेयजल सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ पेयजल गुणवत्ता के बारे में बताया गया। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को भी विभिन्न स्थानों पर नमूने लिए जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) क…