तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

 

बीकानेर, 10 नवंबर। जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों से संबंधित दिशा-निर्देशों की पालना तथा तंबाकू मुक्त ग्राम की पहल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम, 2019 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

 

कार्ययोजना में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए जन-जागरूकता, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की सहभागिता तथा शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी शामिल है। जिले के सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान से जुड़ी गतिविधियां संचालित होंगी।

 

जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ तथा पुलिस विभाग की सहभागिता रहेगी। तंबाकू नियंत्रण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की पूर्ण पालना के अनुरूप गतिविधियां संचालित की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छठ पूजा पर यात्रियों की परेशानी जानने खुद ट्रेन में पहुंचे ADRM, जनरल कोच में किया संवाद, RPF को दिए सतर्कता के निर्देश

  बीकानेर। छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ और यात्रियों की सुविधाओं…