बीकानेर, 10 नवंबर 2026। मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय मंच पर बीकानेर एक नया इतिहास रचने जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के साथ 5 ऑफिशियल सहित कुल 77 सदस्यीय दल प्रतियोगिता में भाग लेगा। इसे बीकानेर के मार्शल आर्ट इतिहास में राष्ट्रीय स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी टीम की भागीदारी बताया जा रहा है।
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया (KIFI) के तत्वावधान में 12 से 18 नवंबर 2026 तक अहमदाबाद के वीर सावरकर स्टेडियम में आठ दिवसीय खेल आयोजन किया जाएगा। इसमें 17वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट, 18वीं अक्षय कुमार कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट तथा 7वीं कूडो फेडरेशन कप का आयोजन होगा।
कूडो राजस्थान के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि राजस्थान टीम की ओर से बीकानेर के 72 कूडोकाज महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबलों में उतरेंगे। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी बीकानेर के लिए गौरव और मार्शल आर्ट के क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है।
ये महिला खिलाड़ी करेंगी बीकानेर का प्रतिनिधित्व
महिला वर्ग में आरोही शर्मा, अंकिता मारू, युवनाशी गहलोत, पुरवांशी जोशी, नंदिनी जोशी, हिमाशी शर्मा, सौम्या जनागल, प्रियदर्शनी शेखावत, डिंपल, दिव्या शर्मा, वैशाली नागल, मानवी भाटी, आयना पाबरी, प्राची सुथार, प्रियांशी पंवार, मनश्वी खत्री, पियूषा पड़वा, हिमानी मौर्य, सैमया मौर्य, जिज्ञासा मिड्ढा, गुंजन आचार्य, ख्याति अग्रवाल, ट्वीशा तंवर, काशिका, तनिशा, सीया, रितिका सारण, पारुल, कुंजल, यानवी, आदया, दीपाक्षी राठौड़, दीक्षा स्वामी और भावना जोशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
पुरुष खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम
पुरुष वर्ग में तनिष्क सैन, सक्षम मौर्य, दिव्यांश चौधरी, राघव माधव, नीलकंठ, शिवाय भोजक, शशि गहलोत, मोहित प्रजापत, चिरंजीव तिवाड़ी, आदित्य राज राइका, आरव सिंह रावत, पुनीत लिलर, श्लोक गोस्वामी, चिराग सिंह चारण, क्षितिज गोयल, युवराज जनागल, अंकित बिश्नोई, आशीष गुर्जर, करण, नैतिक, निकुंज, निश्वन्त व्यास, गर्वित सिहाग, तुभ्यम बैद, तेजस कुमार खुड़िया, खुश सांड, मेहताब हक, हितांश सदारांगनी, हितेश कौरा, सक्षम धारणिया, सुशान भारवानी, विराट पंडित, कुणाल सुथार, हरीश सुथार और प्रद्युम्न अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि कूडो विश्व के लोकप्रिय मिक्स्ड मार्शल आर्ट खेलों में शामिल है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में लाभ मिलने का प्रावधान भी है, जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
तीनों प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका रेन्शी प्रीतम सैन, सेन्सेई सोनिका सैन, सेन्सेई ब्रह्म प्रकाश सरवटे, सेन्सेई विजय सिंह और सेन्सेई नदीम हुसैन निभाएंगे। 77 सदस्यीय बीकानेर दल के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन होंगे।
बीकानेर के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक भागीदारी पर संस्था पदाधिकारियों देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, नगेन्द्र सिंह शेखावत, ज्योतिप्रकाश रंगा, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा राय, नवरतन अग्रवाल सहित स्थानीय खिलाड़ियों ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई।
