गंगा सिंह की गौरवशाली विरासत को सहेजने की पहल, संपूर्ण वाङ्मय की दिशा में बढ़ा कदम; कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की शिष्टाचार भेंट

Description of image

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास, अकादमिक गतिविधियों के विस्तार तथा शोध कार्यों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

 

भेंट के दौरान महाराजा गंगा सिंह सतत शोध पीठ के अंतर्गत महाराजा गंगा सिंह के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित “महाराजा गंगा सिंह जीवन-वृत्त—एक संपूर्ण वाङ्मय” तैयार करवाने के प्रस्ताव पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित संपूर्ण वाङ्मय में महाराजा गंगा सिंह के जीवन, उनके प्रशासनिक एवं सामाजिक योगदान तथा बीकानेर के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़ी ऐतिहासिक एवं शोधपरक सामग्री का संकलन किया जाएगा। इसका उद्देश्य महाराजा गंगा सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रमाणिक एवं शोधपरक स्वरूप में संरक्षित कर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

 

कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं विकासात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय में अकादमिक विस्तार, शोध को प्रोत्साहन तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विकास और शोध कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान हुआ। प्रस्तावित “महाराजा गंगा सिंह जीवन-वृत्त—एक संपूर्ण वाङ्मय” को बीकानेर के इतिहास और महाराजा गंगा सिंह के योगदान को दस्तावेजी एवं शोधपरक रूप में संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वेंटिलेटर से मां की गोद तक… 980 ग्राम के नवजात ने 56 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, डॉ. जी.एस. तंवर की टीम ने बचाई हर सांस

बीकानेर, 7 अक्टूबर।जिंदगी ने जन्म के साथ ही चुनौती दे दी थी… वजन सिर्फ 980 ग्राम, गर्भकाल …