बीकानेर, 04 नवम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, नवानियां, उदयपुर के पशु शरीर क्रिया विज्ञान विभाग द्वारा 19 नवम्बर को आयोजित होने वालेप्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के फोल्डर का विमोचन बुधवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास द्वारा किया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, उदयपुर प्रो. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ‘भारतीय पशु शरीर क्रिया विज्ञान सोसायटी‘ के इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के पशु शरीर क्रिया विज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसके समन्वयक डॉ. सुनिल अरोड़ा है। इस पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में पशुचिकित्सा स्नातक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को बेंगलुरु आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह राष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारतीय पशु शरीर क्रिया विज्ञान सोसायटी‘ और ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पशु पोषण एवं शरीर क्रिया विज्ञान संस्थान‘ के संयुक्त तत्वावधान में बेंगलुरु में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। विमोचन के अवसर पर अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, डॉ. सुनीता पारिक, डॉ. प्रकाश शर्मा, डॉ. अशोक डांगी उपस्थित रहे। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. प्रकाश चंद्र सनवाल, डॉ. अभिषेक गौरव और डॉ. गोवर्धन सिंह का सहयोग रहेगा।
