वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु मैनेजमेंट कोटा सीटों हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग आयोजित

 

बीकानेर, 04 नवम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा प्रदेश के समस्त वेटरनरी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग बुधवार को आयोजित की गई। स्नातक प्रवेश बोर्ड के चेयरमेन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि द्वितीय चरण के मैनेजमेंट कोटे की 193 सीटों हेतु काउंसलिंग आयोजित की गई जिनमें से 138 सीटों पर प्रवेश दिया गया। इसी तरह तृतीय चरण की स्टेट एवं मैनेजमेंट कोटे की सीटों हेतु काउंसलिंग क्रमशः 17 व 18 नवम्बर को आयोजित की जाएगी जिनके लिए सक्षम अभ्यर्थियों के अलॉटमेंट लेटर 6 नवम्बर को जारी किए जाएगे। अभ्यर्थियों को नीट यू.जी. 2026 की मेरिट सूची, उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार प्रवेश दिया गए। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो की जांच की गई तथा दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश दिए गए। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

  बीकानेर, 5 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नवंबर में नशा मुक्त भा…