बीकानेर, 4 नवंबर। दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन ने आदेश जारी कर 5 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेशानुसार भू-प्रबंध अधिकारी श्रीमती सविना बिश्नोई को पुलिस थाना सदर व जेएनवी क्षेत्र के लिए, बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री ऋषि सुघांशु पांडे को पुलिस थाना गंगाशहर क्षेत्र के लिए, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री यशपाल आहूजा को पुलिस थाना नयाशहर एवं मुक्ताप्रसाद क्षेत्र के लिए, उपनिवेशन विभाग की उपायुक्त श्रीमती शारदा चौधरी को पुलिस थाना कोटगेट एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र के लिए तथा उप पंजीयक द्वितीय श्री सतवीर पचार को पुलिस थाना बीछवाल क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के लिए सभी उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ग्रामीण क्षेत्र में तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) श्रीमती रीना, बीकानेर शहर में इस व्यवस्था के प्रभारी मजिस्ट्रेट होंगी।
