देशनोक निकाय चुनाव से पहले बाहरी लोगों की मौजूदगी पर कांग्रेस ने जताई चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Description of image

बीकानेर/देशनोक। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत देशनोक नगर पालिका में चुनावी सरगर्मियों के बीच बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के समक्ष गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मतदान से पहले पिछले कुछ दिनों से देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के साथ-साथ बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि भाजपा के कुछ लोगों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे शहर के मतदाताओं में भाजपा द्वारा भय और दहशत का माहौल बनने की बात कही गई है। निर्वाचन आयोग की नियमावली एवं चुनाव आचार संहिता के अनुसार चुनाव के दौरान किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध हैं।

 

पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि देशनोक की कई धर्मशालाओं और होटलों में बड़ी संख्या में कई दिनों से भाजपा के बाहरी लोग ठहरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इन लोगों को बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान जैसे उद्देश्यों से यहां ठहराया गया है। भाटी ने प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जांच करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की हैं। देशनोक नगर पालिका चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता है। चुनाव से ठीक पहले बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के क्षेत्र में आने और उनके वाहनों के घूमने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है कि हर शिकायत की तत्काल जांच कर एसे वाहनों को तुरन्त जप्त किया जाये और यह सुनिश्चित करे कि किसी भी मतदाता पर डर, दबाव या किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाते हुए बाहरी लोगों की मौजूदगी और संदिग्ध वाहनों की जांच की जाए, ताकि देशनोक की जनता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

 

बिशनाराम सियाग ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता का अधिकार है और इस अधिकार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाना चाहिए। देशनोक में मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के बाहरी लोगों के आने और मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायतें गंभीर विषय हैं। कांग्रेस पार्टी प्रशासन से मांग करती है कि निष्पक्षता के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत रूप से मौजूद बाहरी लोगों और वाहनों को हटाया जाए। मतदान केंद्रों और पूरे चुनाव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि 11 सितंबर को प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने विवेक के अनुसार मतदान कर सके। कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार के भय, दबाव या चुनावी अनियमितता का विरोध करती है और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग करती है। सियाग ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सता के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। बीते दिनों देशनोक में पकडी गई अवैध शराब की कार्यवाही भी पुलिस की मिलीभगत से होने का आरोप लगाया हैं।

 

ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत रूप से ठहरे बाहरी लोगों की जांच की जाए और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई।

 

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सतू खां पड़िहार, डीसीसी महासचिव प्रीति मेघवाल, राजकुमारी व्यास, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, यूथ कांग्रेस के सांवरलाल भादू, रिछपाल सिगड, सुरेन्द्रसिंह सेवड़ा, बिरबल मूण्ड, लोकेन्द्र सिंह, सुनिल डूडी, बिशनसिंह, करणीसिंह राजपुरोहित, रामसिंह आदि सम्मलित रहें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

देशनोक में 81.54% मतदान के बाद भाजपा की जीत को लेकर विधायक अंशुमान सिंह भाटी आश्वस्त, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का जताया आभार

देशनोक, 11 सितम्बर 2026। देशनोक नगरपालिका चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व…