युवा विरासत महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, निबंध प्रतियोगिता के जरिए जाना देश का गौरवशाली इतिहास

 

बीकानेर। भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा विरासत महोत्सव के तहत बीकानेर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस बीकानेर शहर के रामदयाल बेनीवाल के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महापुरुषों के विचारों, देश की गौरवशाली विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उत्कृष्ट निबंध लेखन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भक्ति की शक्ति का संदेश दे गया भक्तमाल रस उत्सव, संतों के प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

  बीकानेर, 16 नवम्बर। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में श्री जी द ग्र…