एमजीएसयू की परीक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, अब सीसीटीवी की निगरानी में होंगे परीक्षा केंद्र

 

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर अपनी परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। विद्यार्थियों को निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष एवं गोपनीय तरीके से परीक्षा दिलवाने तथा समय पर परिणाम जारी करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है।

 

विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई के मार्गदर्शन में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके तहत निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर पुनर्विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय अब उन्हीं महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए रखने पर विचार करेगा, जहां अनुमोदित प्राचार्य नियुक्त हों, कम से कम 300 परीक्षार्थियों की निर्धारित संख्या उपलब्ध हो, परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से युक्त हो तथा पिछले सत्रों में उड़नदस्ता दलों द्वारा नकल संबंधी कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया हो।

 

इस संबंध में कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

 

विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुलगुरु सचिवालय स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर अनियमितता अथवा गड़बड़ी सामने आती है तो तत्काल प्रभाव से संबंधित परीक्षा केंद्र को निरस्त कर वहां के परीक्षार्थियों को अन्य परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।

 

इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर पूर्ण गोपनीयता के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता दल भेजे जाएंगे। इन दलों के माध्यम से परीक्षा संचालन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि नकल एवं अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों के मन में निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करना है। परीक्षा केंद्रों की समीक्षा, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और उड़नदस्ता दलों की सक्रियता से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भक्ति की शक्ति का संदेश दे गया भक्तमाल रस उत्सव, संतों के प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

  बीकानेर, 16 नवम्बर। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में श्री जी द ग्र…