सनातन संस्कृति के संरक्षण और बालिका शिक्षा में योगदान को मिला सम्मान, हनुमान बाबा महाराज ने भामाशाह चंद्रेश हर्ष को दिया आशीर्वाद

 

बीकानेर। धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को भक्तमाल रास कथा के मंच पर सम्मान मिला। श्रीजी ग्रुप की ओर से शिव-पार्वती भवन में आयोजित भक्तमाल रास कथा के दौरान श्रीधाम बरसाना के हनुमान बाबा महाराज ने क्यूबेशन फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर एवं भामाशाह चंद्रेश हर्ष को आशीर्वाद प्रदान कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर हनुमान बाबा महाराज ने चंद्रेश हर्ष को दुपट्टा, माला एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने हर्ष द्वारा पिछले कई वर्षों से सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

हनुमान बाबा महाराज ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी महत्वपूर्ण है। चंद्रेश हर्ष फाउंडेशन के माध्यम से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।

 

इस दौरान चंद्रेश हर्ष ने हनुमान बाबा महाराज का बीकानेर की छोटी काशी के धर्मप्रेमियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण से जुड़े आयोजनों में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सकारात्मक विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

 

भक्तमाल रास कथा के इस आयोजन में संतों का सान्निध्य, धर्म-अध्यात्म के प्रति श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहन देने का संदेश देखने को मिला।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भक्ति की शक्ति का संदेश दे गया भक्तमाल रस उत्सव, संतों के प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

  बीकानेर, 16 नवम्बर। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में श्री जी द ग्र…