25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, बीकानेर रेलवे मंडल ने धरती आबा बिरसा मुंडा को किया नमन

 

बीकानेर। जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और स्वतंत्रता की लड़ाई को नई पहचान देने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने उनके अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में जनजातीय समाज को संगठित कर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल बजाया। उन्होंने समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया।

 

एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल सचिव मोहनलाल बुनकर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक एवं धार्मिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर जनजातीय समाज में जागरूकता और सुधार की अलख जगाई। उनके विचार आज भी समाज को एकजुटता और आत्मसम्मान का संदेश देते हैं।

 

एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, त्याग, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य उनके बलिदान और आदर्शों को स्मरण करने के साथ नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाना है।

 

प्रदर्शनी में दिखा बिरसा मुंडा का संघर्ष और गौरवशाली इतिहास

 

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सुधार और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को जाना।

 

इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत, दूरसंचार अधिकारी रण सिंह गोदारा, सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग सहित रेलवे के अनेक अधिकारी-कर्मचारी एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और विचारों को याद करते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

भक्ति की शक्ति का संदेश दे गया भक्तमाल रस उत्सव, संतों के प्रसंगों से भावविभोर हुए श्रद्धालु

  बीकानेर, 16 नवम्बर। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में श्री जी द ग्र…