चौखूँटी मोक्ष धाम के विकास की उठी मांग, विधायक जेठानंद व्यास ने शीघ्र कार्य शुरू करवाने का दिया भरोसा

 

बीकानेर। आचार्य बेणीदास कल्याण भूमि (मोक्ष धाम), चौखूँटी के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर समाज के प्रबुद्धजनों ने पहल की है। आचार्य चौक से समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मोक्ष धाम के संरक्षक चंद्रशेखर आचार्य एवं अनिरुद्ध आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास से विधायक जनसुनवाई केंद्र पर शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार, मरम्मत, रंग-रोगन, आवश्यक निर्माण कार्य तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोक्ष धाम में आवश्यक सुविधाओं का विकास और व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण समय की जरूरत है।

 

इस पर विधायक जेठानंद व्यास ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विधायक निधि से जल्द ही आवश्यक राशि स्वीकृत करवाने तथा प्रस्तावित विकास कार्य शीघ्र शुरू करवाने में सहयोग किया जाएगा।

 

इस अवसर पर विजय शंकर आचार्य, नंद कुमार आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, नटवर लाल आचार्य, ब्रजरतन आचार्य, बलदेव आचार्य, आशा आचार्य, शैलेश आचार्य, सुरेश व्यास, ओम आचार्य, योगेश आचार्य, राजेश आचार्य, राज आचार्य, मुकेश आचार्य, दीनदयाल आचार्य, अमरीश व्यास एवं पुरुषोत्तम आचार्य सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

धोलेरा नंबर-1 को मिली नई सरपंच, सरस्वती देवी लखेसर ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत धोलेरा नंबर-1 की नवनिर्वाचित सरपंच स…