श्री कपिल मुनि मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, लालगढ़ से कोलायत के बीच चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

 

बीकानेर। कोलायत में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्री कपिल मुनि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से लालगढ़ और कोलायत के बीच 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ये स्पेशल रेलसेवाएं 23 एवं 24 नवंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी। तीनों रेलसेवाओं का ठहराव मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा।

 

पहली स्पेशल ट्रेन 23 और 24 नवंबर को चलेगी

 

गाड़ी संख्या 04733 लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल 23 एवं 24 नवंबर को लालगढ़ से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 5:10 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04734 कोलायत-लालगढ़ स्पेशल शाम 6:15 बजे कोलायत से रवाना होकर शाम 7:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

 

दूसरी स्पेशल ट्रेन सुबह देगी सुविधा

 

गाड़ी संख्या 04739 लालगढ़-कोलायत स्पेशल 24 नवंबर को सुबह 5:35 बजे लालगढ़ से रवाना होकर सुबह 6:50 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04740 सुबह 7:20 बजे कोलायत से रवाना होकर सुबह 8:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

 

तीसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर में होगी संचालित

 

गाड़ी संख्या 04741 लालगढ़-कोलायत स्पेशल 24 नवंबर को सुबह 10:50 बजे लालगढ़ से रवाना होकर दोपहर 12 बजे कोलायत पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04742 दोपहर 12:40 बजे कोलायत से रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

 

रेलवे के अनुसार तीनों स्पेशल रेलसेवाओं में 10 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 2 गार्ड डिब्बे होंगे। प्रत्येक ट्रेन में कुल 12 डिब्बे लगाए जाएंगे। इन विशेष रेलसेवाओं के संचालन से श्री कपिल मुनि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और मेले के दौरान यात्री सुविधा को मजबूती मिलेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रेल कर्मचारियों की मांगों पर बीकानेर में NWREU का शक्ति प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय के बाहर गरजे कर्मचारी

  बीकानेर, 20 नवंबर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर नॉर्थ …