महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग शिविर में मधुमेह, जोड़ों के दर्द व कमर दर्द से राहत देने वाले आसनों का कराया अभ्यास

 

बीकानेर, 20 नवंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से गोदित ग्राम उदासर के बीकाना पार्क में वरिष्ठ जनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योगाचार्यों ने विभिन्न योगासनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा शारीरिक व्याधियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम सह प्रभारी डॉ. संतोष कंवर शेखावत ने योगाचार्य डॉ. हितेंद्र मारू, श्री मदन मारू एवं कार्यक्रम आयोजक तथा गोदित ग्राम प्रभारी डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी का परिचय करवाते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

इस दौरान योगाचार्य डॉ. हितेंद्र मारू एवं श्री मदन मारू ने उपस्थित ग्रामवासियों को वर्तमान जीवनशैली में योग की उपयोगिता बताते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नियमित योगाभ्यास का महत्व समझाया। उन्होंने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर मधुमेह, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, पाचन संबंधी समस्याओं तथा स्नायु तंत्र से जुड़ी व्याधियों में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाले योगाभ्यास भी करवाए।

 

योगाचार्यों के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के समापन पर संयोजक डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने योगाचार्यों एवं उपस्थित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गोदित ग्रामों में संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रेल कर्मचारियों की मांगों पर बीकानेर में NWREU का शक्ति प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय के बाहर गरजे कर्मचारी

  बीकानेर, 20 नवंबर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर नॉर्थ …