
बीकानेर। संभाग मुख्यालय के खत्री मोदी युवा मण्डल सेवा समिति की ओर से रविवार काे फोर्ट स्कूल के सामने महाराजा नरेंद्र सिंह आडिटोरियम में खत्री माेदी समाज गाैरव सम्मान समाराेह का आयाेजन किया गया। समिति व समाराेह से जुड़े मनाेज माेदी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बीते कई सालाें से समाजसेवा कर रहे और विकास मंच के संयाेजक के रुप में कार्य करते हुए निकाय चुनाव में बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वाले शूरवीर माेदी, समाज के ही 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में गाेल्ड मेडलिस्ट मूक बधिर विशाल खत्री व खाजूवाला से नव निर्वाचित पार्षद प्रियंका माेदी का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरुप शाॅल ओढाया गया, ममेंटाे प्रदान कर माल्यार्पण किणा गया। उन्हाेंने बताया कि बताैर मुख्य अतिथि उद्याेगपति-समाजसेवी अविनाश माेदी थे। वहीं अन्य अतिथियाें में पूर्व पार्षद अंजना खत्री, उद्याेगपति राम अराेड़ा, माेहनलाल बालेचा, बाबू भाई, डाॅ. सी.एस. माेदी, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण माेदी, सुखदेव खत्री माैजूद रहे। महेश माेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज काे संख्या से नहीं आपसी विश्वास-सेवा-एकता से गिना जा सकता है। समाज में भावनात्मक निर्वाचन नहीं करते हुए नैतिकता के आधार पर निर्वाचन हाेना चाहिए।