भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

 

दिनांक: 31 अक्टूबर 2026,भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष सुमन साजेड ने पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष के महान कार्यों को याद किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, “सरदार वल्लभ भाई पटेल का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। आज हमें उनके सपनों के अनुसार एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण में अपनी पूरी भागीदारी निभानी चाहिए। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का निर्माण किया। उनका संकल्प और राष्ट्रवाद हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।”

जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “सरदार पटेल के आदर्शों और उनके विजन पर चलकर ही हम एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज के युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रहित उनके लिए हमेशा सर्वोपरि था।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकुमार व्यास, अंकित तंवर, निशांत गौड़, हरिकांत शर्मा, संतोष महाराज, शिवलाल तेजी, हसन टाक, दिनेश भटनागर सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में लौह पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों क…