एमजीएसयू में ‘द लिटरेरी कम्पास’ के छह खंडों का लोकार्पण

 

बीकानेर, 31 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में शनिवार को बीए अंग्रेजी साहित्य के पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक श्रृंखला ‘द लिटरेरी कम्पास’ के छह खंडों का लोकार्पण किया गया। सूर्य प्रकाशन मंदिर द्वारा प्रकाशित इस श्रृंखला का विमोचन कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई, मुख्य संपादक प्रो. अविनाश जोधा एवं अन्य अतिथियों ने किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने संपादकीय टीम और प्रकाशक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में पाठ्यक्रम परिवर्तन के साथ विद्यार्थियों तक सहज, सरल और प्रामाणिक अध्ययन सामग्री पहुंचाना भी महत्वपूर्ण दायित्व है।

 

श्रृंखला के मुख्य संपादक एवं राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अविनाश जोधा ने कहा कि शैक्षणिक सुधारों का वास्तविक लाभ तभी है, जब शिक्षकों का ज्ञान कक्षाओं और विद्यार्थियों की मेज तक पहुंचे। विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के लिए इंटरनेट पर भटकना नहीं पड़े, इसी उद्देश्य से यह श्रृंखला तैयार की गई है। उन्होंने घोषणा की कि 20 नवंबर तक एमए अंग्रेजी साहित्य की संपूर्ण पाठ्यपुस्तक श्रृंखला भी सूर्य प्रकाशन मंदिर द्वारा प्रकाशित की जाएगी।

 

‘द लिटरेरी कम्पास’ में बीए अंग्रेजी साहित्य के प्रथम से छठे सेमेस्टर तक का संपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल है। इसमें साहित्यिक पृष्ठभूमि, आलोचनात्मक अध्ययन, विस्तृत सारांश, कठिन शब्दावली, संदर्भ-प्रसंग व्याख्या, बहुविकल्पीय प्रश्न तथा अभ्यासात्मक प्रश्नोत्तर दिए गए हैं। श्रृंखला के सह-संपादक डॉ. मनीष महर्षि, डॉ. सुनीता नैन और डॉ. नीतू बिस्सा हैं।

 

कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अकादमिक पुस्तकें विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बीओएस कन्वीनर सोनू शिवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार यह श्रृंखला विद्यार्थियों के लिए अध्ययन को सुगम बनाएगी। एमजीएसयू के अंग्रेजी विभाग की सीमा शर्मा ने इसे परीक्षा की तैयारी के साथ विषय की गहरी समझ विकसित करने में उपयोगी बताया। वहीं, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जी.पी. सिंह ने कहा कि ‘वन वीक सीरीज’ जैसी सामग्री पर बढ़ती निर्भरता के दौर में ‘द लिटरेरी कम्पास’ जैसी पुस्तकें विषय के गंभीर अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगी।

 

कार्यक्रम में प्रो. बबीता जैन, प्राचार्य गंगाशहर महाविद्यालय, प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. अनिल दुलार, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, डॉ. नमामि शंकर आचार्य, डॉ. गजानंद, डॉ. रमेश भोजक और पवन पारीक सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अंग्रेजी विभागों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय एमएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य भुवनेश स्वामी ने किया। सूर्य प्रकाशन मंदिर की ओर से डॉ. प्रशांत बिस्सा ने अतिथियों, संपादकीय टीम और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के न…