जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टीकर फ्लैग का विमोचन

 

बीकानेर, 10 नवंबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस (7 नवंबर) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा जारी स्टीकर फ्लैग का जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने मंगलवार को विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में स्टीकर फ्लैग बिक्री अभियान का भी शुभारंभ किया।

 

अभियान के तहत गाइड द्वारा जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की जेब पर स्टीकर फ्लैग लगाकर इसकी शुरुआत की गई। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर बीकानेर जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की।

 

सीओ स्काउट श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर जिले में स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से स्टीकर फ्लैग बिक्री अभियान चलाया जाएगा। इससे प्राप्त राशि का उपयोग स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ विभिन्न आपदाओं के समय जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगा।

 

इस अवसर पर सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी, रोवर स्काउट मोहित कुमार एवं विशाल सिंह तथा गाइड तेजल सोनी और हरसिद्धि सोनी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छठ पूजा पर यात्रियों की परेशानी जानने खुद ट्रेन में पहुंचे ADRM, जनरल कोच में किया संवाद, RPF को दिए सतर्कता के निर्देश

  बीकानेर। छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ और यात्रियों की सुविधाओं…