देशनोक करणी माता ओरण परिक्रमा को लेकर रेलवे का इंतजाम, जयपुर-बीकानेर रूट की 2 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे साधारण डिब्बे

 

बीकानेर। देशनोक में आयोजित होने वाली श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। जयपुर-बीकानेर के मध्य संचालित होने वाली दो जोड़ी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इस व्यवस्था से परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं सहित आम यात्रियों को यात्रा के दौरान राहत मिलेगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक जयपुर-जैसलमेर-जयपुर तथा जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवाओं में जयपुर से बीकानेर के मध्य दो-दो साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

 

गाड़ी संख्या 12468/12467 जयपुर-जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा में 22 से 24 नवंबर तक जयपुर से बीकानेर के मध्य दो साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19719/19720 जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा में भी 22 से 24 नवंबर तक जयपुर से बीकानेर के मध्य दो साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

 

रेलवे की इस व्यवस्था से देशनोक में श्रीकरणी माता ओरण परिक्रमा के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा उपलब्ध होगी तथा भीड़ के दौरान रेल यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रेल कर्मचारियों की मांगों पर बीकानेर में NWREU का शक्ति प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय के बाहर गरजे कर्मचारी

  बीकानेर, 20 नवंबर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर नॉर्थ …